फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम करें युवा : एसपी

विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलति कर शुभारंभ करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग द्वारा 2021 के लिए ‘विश्व शांति के लिए युवा’ (यूथ फॉर ग्लोबल पीस) प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
एसपी ने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है। विश्व की सबसे बड़ी वर्किंग आबादी भारत के पास है। इस कारण सारा संसार भारत के युवाओं की ओर निहारता है। भारत की युवा आबादी भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं का चारित्रिक उत्थान लगातार होता रहे तो इससे सिर्फ भारत को ही नहीं, अपितु पूरे विश्व को लाभ मिलेगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विवि जैसी संस्थाएं समाज में चरित्र निर्माण करने की दिशा में अमूल्य योगदान दे रही हैं। किसी भी वस्तु का सकारात्मक उपयोग व्यक्ति के चरित्र पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने प्राचीन काल से ही पूरे विश्व को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश दिया है। अब युवा पीढ़ी के कंधों पर ये जिम्मेदारी है कि इस परंपरा को आगे बढ़ाए और समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में काम करे। इस मौके पर बीके शांता बहन, प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित, कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्रशेखर रावल, सुनंदा महाजन, बीके श्वेता बहन, बीके गजेंद्र भाई, बीके दिनेश भाई, जितेंद्र सिंह, भीमसेन, केशवदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें