फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन के साधनों के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
सीएचसी सादाबाद पर खुशहाल परिवार दिवस मनाते चिकित्सक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के साधनों का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने कहा कि सीएचसी के अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर जोर दिया। महिला और पुरुष नसबंदी के साथ ही कंडोम, कॉपर टी, अंतरा और माला-एन जैसे परिवार नियोजन के साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन साधनों के अपनाने से होने वाले फायदों को गिनाया। इस मौके पर एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, जुगेंद्र सिंह यादव के अलावा महिला स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें