फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से बिछुड़ने के गम में फांसी पर झूला युवक

Fri, 03 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
 प्रेमिका से बिछुड़ने के वियोग में एक युवक ने गोवा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर में भी इस घटना की खासी चर्चा रही। हुआ यूं कि कोतवाली हाथरस की एक लड़की की ननिहाल इगलास कस्बे में है।
विज्ञापन


इगलास कस्बे के ही एक युवक से उसके प्रेेम संबंध हो गए। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे। यह लड़की अपने प्रेमी के साथ अपने घर से चली गई। युवक का चाचा गोवा में रहता है। गोवा में इस युवक के चाचा का कॉस्मेटिक का कारोबार है। यह युवक अपनी प्रेमिका के साथ गोवा चला गया और वहां रहने लगा। लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को तो दी, लेकिन गुमशुदगी ही दर्ज कराई।

पुलिस और परिजनों के प्रयास से कुछ दिन बाद ही लड़की तो लौट आई, लेकिन युवक वहीं रह गया। अब मंगलवार की रात्रि आठ बजे गोवा में इस युवक ने अपने चाचा के गोदाम में फांसी फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। यहां चर्चा है कि प्रेमिका से वियोग के चलते इस युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। कोतवाली के एसआई अनिल यादव ने युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें