फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के गोदामों की चेकिंग से मची अफरातफरी

Fri, 03 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
राशन की दुकानों की चेकिंग करते डीएसआे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 सासनी में कालाबाजारी के लिए जा रहे चावल के पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले में बुधवार को पूरे दिन राशन डीलरों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई से राशन डीलरों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


यह छापेमारी डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य के आदेशों पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों और तहसील प्रशासन की टीम ने की। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने भी हाथरस ब्लॉक के राशन डीलरों के यहां छापेमार कार्रवाई की और सभी स्टॉक रजिस्टरों का मौजूदा खाद्यान्न से मिलान किया गया। 

डीएम के आदेशों पर लेखपालों ने अपने अपने क्षेत्रों में राशन डीलरों के यहां जाकर स्टॉक का निरीक्षण किया। लेखपालों के द्वारा हुए निरीक्षण का सत्यापन किए जाने के लिए विभाग की ओर से पूर्ति निरीक्षकों की तैनाती की गई।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षकों ने अपने अपने क्षेत्रों की 10-10 दुकानों का निरीक्षण किया। वही जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने गांव गंगोली और चिंतापुर बदन में जाकर राशन डीलर की दुकान का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्टॉक रजिस्टर को मौजूदा खाद्यान्न से मिलाया। वही ग्रामीणों से राशन वितरण के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें