रोडवेज बस में शनिवार को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। हाथरस रोडवेज बस स्टैंड से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
किशनपुरा निवासी त्रिलोक पुत्र रामकिशन सहारनपुर डिपो की बस से मथुरा जा रहा था। उसे अलीगढ़ से उतरकर बस बदलनी थी। आशंका है कि इसी दौरान किसी शातिर ने उसे जहरखुरानी का शिकार बना लिया। इससे वह बेहोश हो गया और इसी बस में सवार रहा।
बस के परिचालक ने उसे सासनी के निकट बस में बेहोशी की हालत में देखा, तो हाथरस बस स्टैँड पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पातल में भर्ती करया। पुलिस ने युवक के परिजनों को मामले की जाकरी दी। जानकारी पर देर शाम युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।