फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में, पेड़ पर लटका मिला शव मिला, पत्नी पर धमकी देने का आरोप

Mon, 09 Nov 2026 04:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुष्पेन्द्र गुजरात के अहमदाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था। उसने वहां से कमाया सारा पैसा अपनी ससुराल पहुंचा दिया था। इसके बाद वह शामली काम करने गया । वहां से कमाया पैसा भी उसने पत्नी को दिया, लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
मृतक पुष्पेन्द्र तिवारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ में रविवार देर शाम ग्राम सिखरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव से बाहर खेतों पर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पुष्पेन्द्र तिवारी के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुष्पेन्द्र तिवारी के बड़े भाई देश दीपक तिवारी ने बताया कि उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी और पत्नी शादी के बाद से ससुराल नहीं आई थी। देश दीपक ने बताया कि पुष्पेन्द्र को उसकी पत्नी जेल भिजवाने और जान से मरवाने की धमकी देती रहती थी। पुष्पेन्द्र गुजरात के अहमदाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था। उसने वहां से कमाया सारा पैसा अपनी ससुराल पहुंचा दिया था। इसके बाद वह शामली काम करने गया और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। वहां से कमाया पैसा भी उसने पत्नी को दिया, लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें