फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी में जा रहे युवक बाइक सहित नाले में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 28 Nov 2023 11:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गिरीश और करन निवासीगण नगला मसंद बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे। पुरदिलनगर के पास इंडियन गैस एजेंसी के निकट उनकी बाइक गंदे नाले में जा गिरी। नाले में गिरने से गिरीश की मौत हो गई, जबकि करन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में इंडियन गैस एजेंसी के निकट शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दो युवक बाइक सहित नाले में जा गिरे। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।

विज्ञापन


गिरीश (35) पुत्र कंचन सिंह और करन निवासीगण नगला मसंद बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे। पुरदिलनगर के पास इंडियन गैस एजेंसी के निकट उनकी बाइक गंदे नाले में जा गिरी। नाले में गिरने से गिरीश की मौत हो गई, जबकि करन गंभीर रूप से घायल हो गया। करन को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें