फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शौच के लिए निकले युवक की तालाब में डूबने से मौत

Sun, 11 Oct 2026 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला रामराय में शौच के लिए निकला युवक पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव नगला रामराय निवासी नीरज (35) घर से शौच के लिए निकला था। गांव के पास स्थित गहरे तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। युवक की पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकालने में सफलता मिली लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नीरज मानसिक रूप से बीमार था और उसे अक्सर मिर्गी के दौरे पड़ते थे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें