युवक ने पांच-छह साल पहले एक युवती से शादी की थी, दोनों गांव में परिवार से अलग-अलग घर में रहते थे। उक्त महिला के गांव के किसी अन्य व्यक्ति से नाजायज सबंध थे। आरोप है कि इसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी व झगड़ा हुआ और पत्नी ने पति को खाने में सल्फास दे दिया।
हाथरस में बिसावर क्षेत्र के गांव नगला मदारी में एक व्यक्ति की 7 नवंबर की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर सीओ गोपाल सिंह और कोतवाल मुकेश कुमार पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतक के भाई ने कोतवाली में दी गई तहरीर में अपने मृतक भाई की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सादाबाद में बिसावर के गांव नगला मदारी निवासी संजय सिंह पुत्र हरिओम ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसका भाई पवन कुमार उर्फ वाले ने पांच छह साल पहले एक युवती से शादी की थी, दोनों गांव में हम लोगों से अलग-अलग घर में रहते थे। उक्त महिला के गांव के किसी अन्य व्यक्ति से नाजायज सबंध थे। इसी बात पर उसके भाई पवन एवं उसकी पत्नी में कहासुनी व झगड़ा होता था।
आरोप है कि छह नवंबर को कहासुनी व झगड़े के कारण उक्त महिला ने भाई पवन को खाने में सल्फास मिलाकर दे दिया और घर से चुपचाप चली गई। पवन की हालत खराब होने पर जब वह और उसका छोटा भाई सुनील व गांव के लोग उसे उपचार के लिए आगरा ले गए, लेकिन वहां किसी भी अस्पताल में उसे उपचार नहीं मिल सका। सुबह गांव में साढे चार बजे पवन की मौत हो गई। आरोप है कि उसके भाई की हत्या उसी की पत्नी ने उक्त व्यक्ति के साथ से साजिश करके की है। इधर, कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।