फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मैक्स की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल, एक की हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर

Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यश का भाई बृजेश 1 फरवरी को उसे स्कूल से लेने जा रहा था। जितेंद्र बाइक से बृजेश को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। उसके साथ बाइक पर गांव का ही एक और युवक मनीष कुमार भी बैठा था। रास्ते में गांव हाजीपुर के निकट मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चचेरे भाई को स्टेशन छोड़ने जा रहे युवक की बाइक को 1 फरवरी की सुबह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के निकट मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ निवासी जितेंद्र (23) महौ स्थित एक गैस एजेंसी पर काम करता था। जितेंद्र के गांव का ही यश अलीगढ़ के गभाना में अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ता है। यश का भाई बृजेश 1 फरवरी को उसे स्कूल से लेने जा रहा था। जितेंद्र बाइक से बृजेश को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। उसके साथ बाइक पर गांव का ही एक और युवक मनीष कुमार भी बैठा था। 

रास्ते में गांव हाजीपुर के निकट मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश और मनीष घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां बृजेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें