सादाबाद क्षेत्र के दो गांवों के बाइक सवार दो युवकों को गभाना के पास शनिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया।
गांव नगला सौरईया निवासी विजय चौधरी (22) पुत्र शिशुपाल चौधरी समदपुर निवासी अपने दोस्त विकास निवासी समदपुर के साथ बाइक से मेरठ गया था। शनिवार सुबह दाेपहर को वह लौट रहे थे। रास्ते में गभाना के पास अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। बेटे की मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद