होली वाले दिन युवक घर के बाहर खड़ा था। अचानक ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के करंट से वह गंभीर झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली में 4 मार्च सुबह करंट लगने से संजीव (27) की मौत हो गई। युवक अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
गांव निवासी संजीव पुत्र सत्यप्रकाश 4 मार्च की सुबह अपने घर के बाहर खड़े थे। अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। संजीव मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा उनके दो छोटे बच्चे हैं। मृतक की पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सत्यप्रकाश ने कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी है।