फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तालाब में डूब कर युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 16 Sep 2024 05:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आकाश भैंस को पकड़ कर ला रहे थे। भैंस तालाब में घुस गई, उसे पकड़ने के लिए वह तालाब में गहरे पानी घुस गए। संतुलन बिगड़ने पर गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
मृतक आकाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईसेपुर में 16 सितंबर दोपहर को भैंस को ले जाते वक्त तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


27 वर्षीय आकाश पुत्र खेमकरन सिंह गांव नौरथा ईसेपुर मकान के पास से भैंस को पकड़ कर ला रहे थे। इसी दौरान भैंस तालाब में घुस गई, उसे पकड़ने के लिए वह तालाब में गहरे पानी घुस गए। संतुलन बिगड़ने पर गहरे पानी में डूब गया। युवक को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। 

मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन भी मौैके पर पहुंच गए।  करीब एक घंटे की बाद मुश्किल उन्हें निकाला गया। सूचना मिलने पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक को सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें