फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक ट्रैक्टर-ट्राॅला में भरकर लाए जा रहे आलू के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहा था। अचानक ट्रैक्टर एक गड्ढे में आने पर उछल गया, जिससे उसके ऊपर बैठा युवक ट्रैक्टर और ट्राॅला के लिए लगी हुई लिंक पर गिर गया।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला मनी निवासी एक युवक की रविवार रात को ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र राजू बघेल पास के गांव नगला सेवा में एक किसान के यहां कार्य करते थे। रविवार की सुबह करीब 10 बजे वह ट्रैक्टर-ट्राॅला में भरकर लाए जा रहे आलू के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर एक गड्ढे में आने पर उछल गया, जिससे उसके ऊपर बैठे साेनू ट्रैक्टर और ट्राॅला के लिए लगी हुई लिंक पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन उनको उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें