फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पथराव के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

Mon, 10 Aug 2026 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मृतक राकेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव सठिया में रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। झगड़े के दौरान 38 वर्षीय राकेश की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राकेश की पत्नी पिंकी ने बताया कि उनके पति और बच्चे घर में खाना खाकर सो रहे थे। तभी तीन आरोपी गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने अपनी-अपनी छत से ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। पिंकी के अनुसार उनके पति बबलू के मकान की तरफ बढ़े, तभी एक ईंट उनके सिर में आ लगी, जिससे वह बबलू के मकान के आगे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की तरफ गिर गए और उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
एकाएक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पथराव करने वाले भी वहां से भाग गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में राकेश को हाथरस के बागला जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राकेश की मौत के बाद गांव में तनाव फैल गया और गली-मोहल्लों में पुलिस का पहरा लगा दिया गया। राकेश अपने पीछे एक बेटी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें