दिवाली की उमंग में अमर उजाला की ओर से हाथरस में भव्य डांडिया उत्सव 14 अक्तूबर की शाम सात बजे मनाया जाएगा। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में इस साल भी शहर के लोग डांडिया में झूमेंगे। इस कार्यक्रम में 52 गज का दामन...की गायिका रेनुका पंवार अपने गीतों से धूम मचाएंगी। कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
अमर उजाला व मुख्य सहयोगी एके फूड प्रोडेक्ट की ओर से आयोजित होने वाले डांडिया उत्सव में हिंदी, हरियाणवी व पंजाबी गानों पर थिरकने के लिए लोग बेकरार हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इसमें दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कार हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ हेयर स्टाइल आदि पुरस्कारों से प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। नृत्य के लिए प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
पावर्ड बाई
बीएमबी मसाले, ऋतु फूड प्रोडेक्ट, मोहता वेलनेस, बाबा फूड प्रोडेक्ट, रामोजी रिसोर्ट, आरके ज्वेलर्स, प्रेम रघु ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, दून पब्लिक स्कूल, मां दुर्गा डेंटल एंड इंप्लांट सेंटर, कैमिल कलर, एसआरबी पब्लिक स्कूूल, एसएस मार्ट, कल्याण दास राम बाबू एंड संस, आरपीएम सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, टीवीएस अंजू मोटर्स, श्रीबलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, भैयाजी टाइल्स वर्ड, बंसल एनर्जी सिस्टम, दीप इंटर कालेज, रेमंडस विपिन बिहारी-मुकेश कुमार, राहुल पेंट्स, यामाह श्रीजी ऑटो, विनाका स्टूडियो