मथुरा रोड पर गांव नगला नंदू के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। घटना के बाद आठ मिनट तक मालगाड़ी मौके पर खड़ी रही।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला खोंडा हजारी निवासी कृष्णकांत (32) बृहस्पतिवार की सुबह घर से बिना बताए निकल गए। फोन नहीं लगने पर परिजन तलाश कर रहे थे।
दोपहर एक बजे गांव नगला नंदू रेलवे फाटक के पास कासगंज से मथुरा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कोराना के बाद से वह टीबी से पीड़ित थे। इसको लेकर काफी परेशान थे। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।