एटा हाइवे स्थित गांव भिसी गुलाबपुर में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे 32 वर्षीय प्रशांत की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हालांकि उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए एटा ले जाया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी विवेक अपने ट्रैक्टर से कहीं जा रहा था। तभी उसके सामने गांव निवासी प्रशांत पुत्र जयप्रकाश आ गया और उससे कहने लगा कि हमारा काम भी करना है, हमारा काम नहीं करोगे क्या।
बातचीत के दौरान विवेक ट्रैक्टर चलाता रहा। किसी तरह ट्रैक्टर असंतुलित होकर प्रशांत के ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। एटा पुलिस ने ही शव पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि पहले पक्ष की तहरीर आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद