मुख्य निर्वाचन आयुक्त के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में मंगलवार को युवाओं ने सासनी गेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉकरोच के पोस्टर पर स्प्रे छिड़क कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के बाद सासनी गेट चौराहे से पुलिस लाइन तक एक रैली निकाली गई। साथ ही निर्वाचन आयुक्त जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस लाइन पर राष्ट्रीय स्वाभिमान दल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संगठन के संस्थापक दीपक शर्मा ने कहा कि देश में आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है।पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी जा रही है और जवानों को पीटा जा रहा है। चुनाव आयोग को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार पर रोक लगाई जाए। इस दौरान संध्या आर्या, शिवम पंडित नगरिया, सुंदरम शर्मा, हर्षित गौड़, देव जायसवाल, अभिषेक रंजन आर्या, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।