हाथरस के भोपतपुर गांव में सौरभ कुमार को अंधेरे में घेर में जाते समय सांप ने डस लिया।परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन समय पर नहीं पहुंची, अस्पताल ले जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी। घबराए युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए 112 पर पुलिस को फोन कर मदद मांगी।
हाथरस के गांव भोपतपुर में सांप के डसने के बाद एंबुलेंस में देरी और अस्पताल ले जाने को लेकर असमंजस के बीच घबराए युवक ने 112 पर पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद की।
विज्ञापन
सौरभ कुमार घेर में जाते समय अंधेरे में सांप पर पैर पड़ने से उसके डसने का शिकार हो गए। परिजनों ने 108 पर कॉल की, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। बाद में एंबुलेंस आने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कही गई।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां उपचार शुरू किया गया। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि युवक की जान को खतरा हो सकता था, इसलिए पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।