पुलिस ने एक युवक को नशीला पदार्थ रखने के जुर्म में दबोच लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, चोरी व आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
थाना सादाबाद पुलिस ने 410 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ अमित पाठक ने बताया कि आगरा-सादाबाद रोड पर पचौरी ढाबा के पास सीस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अखिलेश उर्फ नैहना निवासी कुरसंडा थाना सादाबाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, चोरी व आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।