फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखने लगा युद्ध का असर: 60 रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर, 25 दिन बाद होगी बुकिंग, बिना ओटीपी डिलीवरी नहीं

Sun, 08 Mar 2026 03:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब 862.50 रुपये की जगह 922.50 रुपये हो गई है, जिसमें होम डिलीवरी चार्ज भी शामिल है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में भी 104 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलिंडर 1788.50 रुपये की जगह 1892.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
शहर की एक गैस एजेंसी पर सिलिंडन लेने पहुंचे उपभोक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में अचानक 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अब घरेलू सिलिंडरों के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा। अब बिना ओटीपी के सिलिंडर की डिलीवरी भी नहीं की जा रही।

विज्ञापन


गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार खाड़ी देशों में जारी युद्ध के असर के चलते गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि हुई है। नई व्यवस्था के तहत अब सिलिंडर की बुकिंग भी पहले की तुलना में देर से होगी। पहले जहां एक सिलिंडर की डिलीवरी के 15 दिन बाद दूसरा बुक हो जाता था, वहीं अब 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग की जा सकेगी।

घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब 862.50 रुपये की जगह 922.50 रुपये हो गई है, जिसमें होम डिलीवरी चार्ज भी शामिल है। वहीं व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में भी 104 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलिंडर 1788.50 रुपये की जगह 1892.50 रुपये में मिलेगा। हाथरस एजेंसी संचालकों का कहना है कि डिलीवरी के समय उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा और उसी ओटीपी को बताने के बाद ही सिलिंडर की डिलीवरी की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और गलत डिलीवरी की शिकायतों को रोकना है।

गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने का असर घरेलू बजट पर पड़ता है। पहले ही महंगाई काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में गैस के दाम बढ़ना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है।-रितिका निवासी अलीगढ़ रोड।

विज्ञापन

अब सिलिंडर की डिलीवरी के लिए ओटीपी बताना पड़ता है, जो अच्छी व्यवस्था है। इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि सिलिंडर सही उपभोक्ता को ही दिया जा रहा है, लेकिन दामों में बढ़ोतरी से रसोई का खर्च जरूर बढ़ गया है।-सपना वार्ष्णेय निवासी आगरा रोड।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें