फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अपहरण के आरोपी युवक को भेजा जेल, मासूम का किया था किडनैपिंग

Mon, 13 Feb 2023 09:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किला मढैया के रहने वाले मासूम का पड़ोसी ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने मथुरा रेलवे स्टेशन से बच्चे को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा मुरसान के मोहल्ला के किला मढैया के रहने वाले चार वर्षीय मासूम का पड़ोसी ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को मथुरा रेलवे स्टेशन से बच्चे को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


किला मढैया निवासी भोला पुत्र बनवारी ने बताया कि उसका चार वर्षीय भतीजा अनिल पुत्र धर्मेंद्र शनिवार दोपहर 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी सनी पुत्र लख्खोराम ने उसका अपहरण कर लिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। 

मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात आरोपी को मथुरा रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। उसके पास अनिल को बरामद कर लिया गया है। अनिल केा परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी सनी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें