फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सौरई निवासी सुनील कुमार (21) पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुनील सादाबाद से पैदल अपने गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गांव गोविंदपुर के पास सोमवार की शाम को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें