फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत

Tue, 13 Jan 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे मोपेड सवार को रविवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे ओवरब्रिज के नजदीक एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए भूरा (40) की अलीगढ़ में उपचार के दाैरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मंडी गांधीगंज के मोहल्ला निवासी भूरा पुत्र लियाकत अली रविवार की रात्रि अलीगढ़ रोड स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में भाग लेकर मोपेड से घर लौट रहे थे। अलीगढ़ की तरफ जाते एक ट्रक ने हाईवे पर ओवरब्रिज के निकट उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
हादसे में भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात्रि उनकी मौत हो गई। अलीगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें