फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवती ने दी आत्महत्या की चेतावनी, वीडियो वायरल

Wed, 29 Apr 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र की युवती ने वीडियो जारी कर आत्महत्या की चेतावनी दी है। आरोप है कि कुछ लोग कई महीनों से उसे परेशान कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन




पीड़िता का कहना है कि दबंग उनके भाई की हत्या की धमकी तक दे चुके हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। मंगलवार को जारी किए वीडियो में पीड़िता का कहना है कि आरोपी दो बार घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी व मारपीट कर चुके हैं। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन हर बार उन्हें छोड़ दिया गया।



आरोप है कि पहली बार चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया था कि अब घटना नहीं होगी, लेकिन आरोपी नहीं मान रहे हैं। 22 अप्रैल की शाम साढ़े छह बजे आरोपी घर में घुस आए और गलत हरकत के इरादे से उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर मारपीट की। पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन




आरोप है कि पुलिस एक आरोपी को ले गई, लेकिन रात को ही उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि वह दो बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जा चुकी है, लेकिन सासनी कोतवाली पुलिस फिर भी कार्रवाई नहीं कर रही है।



सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी सगे भाई प्रशांत, जीतू व प्रदीप, आशा देवी तथा कैलाश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर घर में घुसकर छेड़खानी करने, मारपीट व धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें