कोतवाली सदर क्षेत्र की युवती को ब्लैकमेल करने व उसके 12 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। युवती ने कोतवाली में फिरोजाबाद के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती ने बताया कि 2015 में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात फिरोजाबाद के मोहल्ला कोटला निवासी पुष्पेंद्र कुमार से हुई थी। पुष्पेंद्र ने पहले दोस्ती बढ़ाई और इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती ने बताया कि भरोसे में लेकर युवक ने आपत्तिजनक फोटो ले लिए और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने धीरे-धीरे कर 12 लाख रुपये ले लिए। कुछ सोने के जेवरात भी युवक के पास हैं।
युवती का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी अब पति को आपत्तिजनक फोटो भेजने तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद