इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए युवक के पिता ने बताया कि चार दिन पहले मेंडू नगर पंचायत चेयरमैन के भतीजे ने घर पर आकर कपिल को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी धमकी के क्रम में उसके साथी वरुण निवासी नगला खरग, पंकज निवासी सुभाष नगर और अजय निवासी मेंडू ने मिलकर कपिल की हत्या की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। चेयरमैन के भतीजे का नाम भी बताया गया। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।-श्यामवीर सिंह, सीओ