फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परिवार के लोगों से परेशान युवक ने डाली पोस्ट, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोरा के एक युवक ने अपने परिवार के ही लोगों से परेशान होने के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने इच्छा मृत्यु मांगने की घोषणा की है। पीड़ित युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों पर 23 लाख रुपये में जमीन का सौदा होने के बाद पैसा नहीं देने और जमीन का बैनामा करा लेने का आरोप लगाया है। इसकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपने एकाउंट से पोस्ट की है। पुलिस इस युवक की खोजबीन कर रही है। ग्राम पंचायत मनोरा निवासी मुकेश पुत्र स्व. रामपाल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

मुकेश ने कहा है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। परिवार के सदस्यों के द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति की पूर्व में जलाकर हत्या कर दी गई थी। उसकी भी हत्या की जा सकती है। गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। दोनों वर्तमान में जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें