हाथरस शहर के इगलास रोड स्थित मोहल्ला ज्ञानगढ़ी बगीची निवासी ईशू (20) ने 18 दिसंबर की सुबह फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने वक्त रहते उसे नीचे उतार लिया और जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया किया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। 17 दिसंबर की रात भी उसकी घर पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सुबह लगभग चार बजे युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की कोशिश की। युवक फंदे पर लटककर तड़प रहा था। इस बीच परिवार के लोग जाग गए।
युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे आनन-फानन पकड़कर नीचे उतारा। वह सांस लेते समय झटके ले रहा था। परिजनों ने आत्महत्या की कोशिश की वजह साफ नहीं की है। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।