फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: शादी से लौट रहे कार सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन घायल

Sun, 08 Dec 2024 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी से लौटते समय देर रात करीब 1 बजे कार सवार लोग मुरसान से मथुरा की ओर जा रहे थे। तभी कंचना फाटक के निकट सामने से आ रही पिकअप गाड़ी और उनकी कार में भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान के मथुरा रोड कंचना फाटक के निकट एक पिकअप और कार में भिड़त हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


योगेश उम्र 34 पुत्र राधाचरण निवासी गांव खलऊआ थाना राया मथुरा अपने अन्य तीन साथियों के साथ में एटा में शादी के कार्यक्रम में गया था। देर रात करीब 1 बजे लौटते समय सभी लोग मुरसान से मथुरा की ओर जा रहे थे। तभी कंचना फाटक के निकट सामने से आ रही पिकअप गाड़ी और उनकी कार में भिड़ंत हो गई। 

इस दौरान योगेश की मौके पर ही मौत हो गई और योगेश की साथी पुष्पेंद्र, कलुआ और मुकेश घायल हो गए। घायलों को पुलिस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पिकअप गाड़ी का चालक मौके से भाग गया। योगेश की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजन हाथरस पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने बताया कि योगेश गैस सिलिंडर बांटने का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें