फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक ने वृद्धा के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 11:49 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए गई वृद्धा के साथ एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वृद्धा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटकर घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वृद्धा के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी 70 वर्षीय मां गांव के निकट खेत में शौच करने गई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। वृद्धा ने घर पहुंचकर यह बात जब परिजनों को बताई तो परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से आरोपी को गांव के निकट से जाते हुए पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने वृद्धा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आरोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें