फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कबड्डी खेल रहा युवक हुआ अचेत, हृदयघात से हुई मौत

Fri, 01 Sep 2023 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक कबड्डी खेल रहे थे। आशीष भी खेल रहा था और खेलते समय वह अचानक जमीन  पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव खिजरपुर में बृहस्पतिवार सायं कबड्डी खेल रहा एक युवक अचानक गिरकर अचेत हो गया। उसे साथी और परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मरने वाला युवक आशीष कुमार (24) पुत्र स्व. दुर्योधन सिंह खिजरपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच  बजे गांव के युवक कबड्डी खेल रहे थे। आशीष भी खेल रहा था और खेलते समय वह अचानक जमीन  पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया। 

ग्रामीणों का कहना है कि आशीष स्वस्थ था और अच्छा खिलाड़ी था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक ने उसकी मौत हृदयघात से होने की बात कही है। मृतक के भाई अमित कुमार ने कोतवाली में इस संबंध में सूचना दी  है और कहा है कि वह शव पोस्टमार्टम नहीं  कराना चाहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें