फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: घायल एलआईसी एजेंट ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 08 Feb 2026 09:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी के गांव गोपालपुर भूतपुरा निवासी सचिन उर्फ छोटू एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौटते समय प्रमेश्वर स्थल के सामने सचिन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन में मथुरा-बरेली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एलआईसी एजेंट की 7 फरवरी देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। भीषण हादसे में 14 लोग घायल हुए थे, जिनमें से तीन की हालत नाजुक थी। इधर, देर रात आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


7 फरवरी की दोपहर हाथरस जंक्शन के गांव नगला तजना पर दो कार स्कॉर्पियो कार व वैगनआर की भिड़ंत हुई थी। हादसे में नवीपुर खुर्द के साहब सिंह (52) भी घायल हुए थे। वे इंश्योरेंस के काम से रति का नगला गए थे तथा वहां से बाइक से वापस लौट रहे थे। उनके साथ पूनम निवासी नया नगला, हतीसा भी थीं। हादसे में साहब सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। पूनम भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आगरा में 7 फरवरी रात साहब सिंह की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे आशीष ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

इधर, सासनी के गांव गोपालपुर भूतपुरा निवासी सचिन उर्फ छोटू (25) शनिवार को चंदपा के गांव अर्जुनपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौटते समय प्रमेश्वर स्थल के सामने सचिन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचती, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें