कमलकांत घर से हाथरस के दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन करने जाने की कहकर निकले थे। मंदिर पर वह बेहोश हो गए। उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
घर से हाथरस के दाऊजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे युवक की 25 नवंबर को अचानक हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में हालत बिगड़ी तो उसे सीएचसी सासनी ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हाथरस के नयाबास निवासी 45 वर्षीय कमलकांत पुत्र श्यामबाबू घर से दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन करने जाने की कहकर निकले थे। मंदिर पर वह बेहोश हो गए। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि कमलकांत ने कुछ विषैला पदार्थ खाया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ी। युवक की मौत पर परिजन रोने-बिलखने लगे।