फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर से मंदिर गई किशोरी, नहीं लौटी वापस, बहला-फुसलाकर ले जाने पर मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 07:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 25 तारीख की दोपहर को उसकी 16 वर्ष बेटी घर से मंदिर गई थी। मंदिर के पास इमरान पुत्र नेता पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। मौजूद कुछ युवकों ने उसे बेटी को ले जाते हुए देखा।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी घर से मंदिर के लिए निकली, पर घर वापस नहीं आई। घर वाले परेशान हो गए। सभी से पूछताछ की। कुछ युवकों ने बताया कि किशोरी को एक युवक अपने साथ ले जाते हुए दिखा। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 25 तारीख की दोपहर को उसकी 16 वर्ष बेटी घर से मंदिर गई थी। मंदिर के पास इमरान पुत्र नेता पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। मौजूद कुछ युवकों ने उसे बेटी को ले जाते हुए देखा।
 
जब शाम तक पुत्री घर वापस नहीं आई, तो सभी जगह तलाश गया। एक युवक ने बताया कि उनकी पुत्री को इमरान ले गया है । किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी व आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी व आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें