फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नोएडा में सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 31 Mar 2026 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हरवीर का फाइल फोटो - फोटो : Family
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली निवासी 30 वर्षीय हरवीर सिंह की शनिवार की रात करीब 1.30 बजे नोएडा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह नोएडा में एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन




पिता बलवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को वह कंपनी में ओवर टाइम करके रात करीब डेढ़ बजे अपने दोस्त के साथ बाइक से नोएडा के सेक्टर संख्या 62 स्थित किराये के मकान में जा रहे थे। रास्ते में एक्सयूवी गाड़ी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और दोस्त बुरी तरह घायल हो गया।



पुलिस ने गाड़ी को चालक सहित कब्जे में ले लिया है। बाइक फंसने के कारण गाड़ी भाग नहीं सकी थी। रविवार की रात को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता का भी हृदय का ऑपरेशन हुआ है और वह काफी दिनों से बीमार हैं।
विज्ञापन



मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र और पुत्री को बिलखते हुए छोड़ा है। पुत्र भी पैरों से दिव्यांग है। सीओ अमित पाठक का कहना है कि दुर्घटना नाेएडा में हुई है, इसलिए वहां की पुलिस ही विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें