चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत मौके पर जेसीबी बुलवाई, जिसकी मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा किया गया और नीचे दबे सनी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैक्टर मालिक की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-रामानंद कुशवाहा, एएसपी
मां का रो-रोकर बुरा हाल
19 साल के सनी की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। सनी अपने भाइयों में सबसे छोटा और सबका लाड़ला था। उसके दो बड़े भाई राजकुमार और विक्रम हैं, जो अपने छोटे भाई की इस तरह अचानक हुई मौत से गहरे सदमे में हैं। वहीं, जवान बेटे का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी हालत संभलने का नाम नहीं ले रही है।