तहसीलदार सिंह रक्षाबंधन से पहले अपनी बहन और मौसी के यहां सेवई चावल देकर आ रहे थे। पीछे से आती एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिकंदराराऊ में एटा हाईवे के गांव मुगलगढ़ी निवासी तहसीलदार सिंह उर्फ छोटे मिस्त्री (28) की सोमवार रात अलीगढ़ हाईवे स्थित गांव हुसैनपुर के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत से तीन बच्चों के सिर पिता का साया उठ गया है। रक्षाबंधन से पहले अलीगढ़ के गांव गोपी से अपनी बहन और मौसी के यहां सेवईं, चावल और अन्य सामान देकर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाली कार कस्बे के एक चिकित्सक की बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मृतक के तीन बच्चे, दो बेटियां और एक बेटा हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली शिवकुमार शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।