फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली के खंभे पर काम करते समय लगा करंट, झुलसे युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

Sat, 09 Aug 2025 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिजली के खंभे पर काम करते समय युवक को करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक नीतेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गीगला के निकट 8 अगस्त को बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से झुलसे चंदपा कोतवाली क्षेत्र गांव नगला खिरनी निवासी नीतेश (19) पुत्र केसरी सिंह की 9 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नीतेश विद्युत विभाग में ठेकेदार के अधीन विद्युत लाइन पर काम करता था। करंट लगने से वह झुलस गया। उपचार के दौरान नीतेश की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नीतेश की अभी तक शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें