फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी में हुआ हादसा: केबल में फॉल्ट से युवक के ऊपर गिरा तार, करंट से हुई मौत, आठ माह पूर्व भाई भी चल बसा था

Sun, 23 Aug 2026 10:38 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कमल नए मकान पर काम कर रहे थे। इस दौरान मकान के अंदर जा रही केबल में अचानक फाॅल्ट हो गया। तार टूटकर कमल के ऊपर गिरने से उन्हें करंट लग गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन
सीएचसी पर पुलिस व परिवार के लोगों के बीच होती नोक-झोंक, मृतक कमल फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी कस्बा के बिजलीघर निवासी 28 वर्षीय कमल पुत्र राजेंद्र उर्फ राजू की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। नए मकान में काम के दौरान अंदर जा रही बिजली की केबल में अचानक फाॅल्ट हो गया और तार टूटकर कमल के ऊपर गिर गया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कमल नए मकान पर काम कर रहे थे। इस दौरान मकान के अंदर जा रही केबल में अचानक फाॅल्ट हो गया। तार टूटकर कमल के ऊपर गिरने से उन्हें करंट लग गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया। इसे लेकर पुलिस और परिजनों के बीच करीब तीन घंटे तक नोकझोंक हुई। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम शव घर ले गए।

मृतक की बहन पूजा और शिवानी और मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूजा ने बताया कि करीब आठ माह पहले उनके भाई अरुण की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि परिजनों को काफी समझाया गया, लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें