फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सॉरी: इंस्टाग्राम पर डाली आखिरी पोस्ट, कमरे में पंखे के फंदे से लटक कर युवक ने दे दी जान

Sun, 05 Jan 2025 09:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आखिरी पोस्ट डाली, जिसमें अपनी मां से सॉरी कहा और अपनी मौत के लिए किसी को भी दोषी नहीं बताया है।
विज्ञापन
मृतक मनीष - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के काका हाथरसी स्मारक के निकट एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर किसी को भी इसके लिए दोषी नहीं बताया। इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने अपनी मां को सॉरी भी बोला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मनीष (22) पुत्र मुन्नालाल निवासी गांव बेरी चाहर थाना कागारौल जिला आगरा हाथरस में एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के काका हाथरसी स्मारक के निकट एक मकान में किराये पर रहता था। मनीष ने बंद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

4 जनवरी की सुबह उसके साथ के कुछ लोग उसके मकान पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें