पूर्णिमा और पूनम दीदी का मंच पर आगमन हुआ तो पूरा पंडाल राधे-राधे से गुंजायमान हो उठा। उन्होंने सुनाया हमारे हैं श्री गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता..भजन गाया। इसके बाद छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है, गोवर्धन महाराज, राधे-राधे बोल श्याम आएंगे, वंृदावन कहा दूर है, बरसाना कहां दूर है...।
श्री गिरिराज मित्र मंडल सादाबाद ने श्री गिरिराजजी महाराज मंदिर के स्थापना दिवस पर महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में 4 जनवरी की रात को भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक ब्रजरस अनुरागी पूर्णिमा, पूनम दीदी के भजनों पर श्रद्धालु झूमे।
विज्ञापन
कलाकार तिरलोकी शर्मा और अनुज गुप्ता की प्रस्तुति के बाद जैसे ही पूर्णिमा और पूनम दीदी का मंच पर आगमन हुआ तो पूरा पंडाल राधे-राधे से गुंजायमान हो उठा। उन्होंने सुनाया हमारे हैं श्री गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता..भजन गाया। इसके बाद छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है, गोवर्धन महाराज, राधे-राधे बोल श्याम आएंगे, वंृदावन कहा दूर है, बरसाना कहां दूर है सुनया। भजनों को सुन भक्त झूम उठे। पूनम दीदी ने कहा कि अगर किसी को कोई नशा करना है तो वह भगवान श्रीकृष्ण के नाम का नशा करे। भक्ति का ज्वार ठंड और शीत लहर को भी मात दे रहा था। भजनाें की धुन पर भक्त आंखें बंद कर झूमे जा रहे थे।
कार्यक्रम में गोवर्धन महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। इस दौरान आयोजक मंडल के छत्रपाल गुप्ता, विनीत अग्रवाल, चेतन गोयल, अमरीश अग्रवाल, गौरव गोयल, विपुल अग्रवाल, विश्वप्रकाश रावत, मनोज गर्ग, डालचंद्र अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।