फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कमरे में छत के पंखे से फंदे पर लटक कर युवक ने की खुदकुशी, गंभीर बीमारी से था पीड़ित

Sun, 08 Feb 2026 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक का पत्नी से पहले ही तलाक हो गया। वह बीमारी से पीड़ित था। उसने कमरे में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के आशा नगर में 8 फरवरी को 28 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक का पत्नी से तलाक हो गया था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रफीक पुत्र कयूम खान निवासी आशा नगर मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया है कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका उपचार भी शहर के एक डॉक्टर से चल रहा है। पत्नी से तलाक हो चुका है। 

8 फरवरी की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए थे। दोपहर को जब घर वापस लौटे तो रफीक कमरे में छत के पंखे से फंदे के सहारा लटका मिला। चीख-पुखार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें