कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में शनिवार की सुबह पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मोहल्ला नवीपुर निवासी सागर (38) मजदूरी करते थे। उनकी ससुराल जनपद एटा के गांव सकीट में है। सागर के भाई सनी ने बताया कि शुक्रवार को उनके और उनकी पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद वह काम पर चले गए। पीछे से पत्नी घर छोड़कर चली गई। वह जब घर वापस लौटे तो उन्हें पत्नी नहीं मिली, जिससे वह काफी दुखी हुए और घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
उनका शव फंदे पर लटका देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सागर ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बच्ची को बिलखते छोड़ा है। भाई सनी ने बताया कि पत्नी को सागर की मौत की सूचना दे दी है, लेकिन वह अभी तक लौटकर नहीं आई है। पुलिस ने शनिवार की दोपहर को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।