फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: श्वास नली में दूध अटकने से ढाई माह के मासूम की मौत

Sun, 12 Jan 2025 07:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खरवा में शनिवार की सुबह दूध पीने के बाद अचानक ढाई माह के मासूम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते मासूम के शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

गांव खरवा निवासी अजय ने बताया कि उनका ढाई माह के पुत्र हिमांशु की तबीयत बिल्कुल ठीक थी। शनिवार सुबह दूध पीने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। गंभीर हालत में बेटे को वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि कई बार दूध बच्चे की भोजन नली के बजाय श्वास नली में चला जाता है, जिससे बच्चे की सांस रुक जाती है, इसलिए बच्चे को लिटाकर दूध पिलाने से परहेज करना चाहिए। दूध पिलाते समय बच्चे का सिर पैरों से ऊंचा रखें। दूध पिलाकर बच्चे को उठाकर कंधे से लगाकर पीठ पर थपकियां दें। यह भी सुनिश्चित जरूर करें कि बच्चा दूध पीकर डकार जरूर ले। अगर बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो तो बिना देरी के डाॅक्टर से संपर्क करें। सांस लेते समय आवाज आने पर भी ध्यान रखें और बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।
विज्ञापन


केस नंबर 1
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव निनामई निवासी राहुल की मुरसान क्षेत्र के गांव भूतपुरा में ससुराल है। राहुल अपनी पत्नी व डेढ़ माह की बेटी लाडली के साथ ससुराल आए हुए थे। एक मार्च की सुबह परिजनों ने बच्ची को बोतल से दूध पिलाया था। इसके बाद एकाएक बच्ची की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बच्ची को मृत को घोषित कर दिया।
-

केस नंबर 2-
29 दिसंबर 2023 को हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के विद्यापति नगर में दूध पीकर सोया दो माह का शंभू पुत्र प्रशांत जगाने पर भी नहीं जगा था। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें