फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे तक चला हंगामा, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं हैं। इसी बात से नाराज होकर वह गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कहने लगा कि जब तक उसे शादी का पक्का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर बैठा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भटीकरा में शुक्रवार की शाम को प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा 23 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक वह टावर पर बैठा रहा। पुलिस और परिजनों के समझाने पर वह नीचे उतरा।

विज्ञापन


भटीकरा निवासी सौरभ का कहना था कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं हैं। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे युवक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कहने लगा कि जब तक उसे शादी का पक्का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बाजिदपुर व अगसौली चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड टीम को भी बुला लिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पहले भी कई लोगों और अधिकारियों के पास जाकर शादी कराने की गुहार लगा चुका था।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद गांव के प्रतिष्ठित लोगों और पुलिस अधिकारियों ने परिवार वालों ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बाद में उसे थाने ले जाकर समझाने के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें