स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन घुमाया। शाम ठीक चार बजे जैसे ही पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिसिया कार्रवाई और झंझट के डर से युवक का नशा काफूर हो गया। वह बिना देर किए खुद ही चुपचाप टावर से नीचे उतर आया। नीचे उतरने के बाद दमकल कर्मियों ने पूछताछ के बाद उसे परिवार के साथ जाने दिया। इधर, बाद में सीओ सिटी हिमांशु माथुर व सासनी पुलिस भी गांव पहुंची तथा परिजनों से बात कीं। परिवार के लोगों ने बताया कि वे उसकी शराब पीने की आदत से परेशान हैं।
दोपहर 3:30 बजे युवक के 33 केवी लाइन के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। कुछ ही देर में युवक नीचे आ गया था। मामले में जांच की जा रही है।-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
पहले भी टावर पर चढ़े हैं लोग
- 28 अप्रैल 2026 को सासनी के लुटसान रोड पर एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने प्रेमी संग रहने और शादी करने की जिद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
- 22 मई 2026 को सिकंदराराऊ के गांव भटीकरा में 23 वर्षीय युवक गांव की ही अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा था। लड़की के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इस बात से नाराज होकर वह गांव के 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया था।