फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दुकानदार मोबाइल को दुकान में कर गया बंद, तो युवक शीशा तोड़कर ले गया अपना फोन

Mon, 28 Aug 2023 09:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक दुकान पर दुकानदार राजवीर के गांव का एक युवक अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर चला गया था। इस दौरान दुकानदार भी अपनी दुकान के शीशे के दरवाजे का ताला लगा कर चला गया। दुकानदार जब वापस आया, तो उसे दुकान का शीशा टूटा हुआ मिला। दुकान का शीश टूटा देख दुकानदार के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल का जुनून इस घटना से देखा जा सकता है, जिसमें युवक ने अपने मोबाइल को पाने के लिए दुकान का शीशा तोड़ डाला। अपना मोबाइल लेकर चला गया। शीशा टूटा देख दुकानदार के होश तक उड़ गए।

विज्ञापन


हाथरस में मुरसान कस्बा मुरसान स्थित एक दुकान पर दुकानदार राजवीर के गांव का एक युवक अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर चला गया था। इस दौरान दुकानदार भी अपनी दुकान के शीशे के दरवाजे का ताला लगा कर चला गया। दुकानदार जब वापस आया, तो उसे दुकान का शीशा टूटा हुआ मिला। दुकान का शीश टूटा देख दुकानदार के होश उड़ गए। 

जब उसने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पता चला कि उसके गांव का ही युवक अपने फोन को शीशा तोड़कर अपने एक साथी के साथ निकाल कर ले गया है। इसे लेकर दोनों युवकों में काफी नोंकझोक हुई है। दुकानदार द्वारा गांव के युवक से शीशे को ठीक करने की कहा गया है ऐसा न करने पर पुलिस कार्रवाई की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें