फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा की नहर में डृब कर दर्दनाक मौत।

विज्ञापन
नहर में डूबने वाले प्रभात का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
हजारा नहर में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

दोस्तों के साथ गया था नहाने, शव बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कस्बा के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी निवासी एक युवक की मंगलवार की दोपहर में कासगंज की हजारा नहर में नहाते समय डूब कर मौत हो गई। मृतक साथियों के साथ नहर में नहाने उतरा था। लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
बता दें मंगलवार की दोपहर प्रभात सिंह पुंढीर पुत्र स्व. उपेंद्र पुंढीर 22 वर्ष नगर निवासी अपने तीन दोस्तों के साथ कासगंज गया था। वहां काम खत्म करके लौटते समय सभी कासगंज की नदरई स्थित हजारा नहर में नहाने उतरे। नहाते समय किसी कारण से युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया लेकिन प्रभात को डूबने से नहीं बचा सके। काफी देर बाद उसका शव नहर से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव मोहल्ले पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें